ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सीएम योगी ने नवमी पर बचिच्यों के पैर पखार किया कन्‍या पूजन

गोरखपुर । यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को शक्ति पर्व नवरात्र के समापना दिवस नवमी के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा और कन्‍या पूजन किया। कन्‍या पूजन के दौरान मुख्‍यमंत्री ने छोटी बच्चियों के चरण पखारे, आरती की और उन्‍हें दक्षिणा तथा उपहार दिये। उसके बाद उन्‍होंने परम्‍परानुसार गोरक्षपीठाधीश्‍वर के तौर पर बटुक पूजा की। आदित्‍यनाथ ने भगवान शिव का अवतार माने जाने वाले गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा भी की।कन्‍या पूजन के बाद मुख्‍यमंत्री ने सनातन धर्म में महिलाओं की महत्‍ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में दो बार देवी दुर्गा की नौ दिनों तक पूजा करने की परम्‍परा सनातन धर्म में महिलाओं के सम्‍मान की भावना की प्रतीक है। उन्‍होंने कहा, ‘नवरात्र और विजयदशमी हमें सत्‍य की राह पर चलने की याद दिलाते हैं और यह भी स्‍मरण कराते हैं कि जीत हमेशा सच और न्‍याय की होती है।’मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दो वर्ष में नवरात्र का उत्सव नहीं मनाया गया। मां भगवती की कृपा से इस बार आयोजन हो रहे हैं। आदित्‍यनाथ ने दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को सर्वोच्‍च प्राथमिकता करार दते हुए जनता से अपील की कि वह सुरक्षित और जिम्‍मेदाराना तरीके से त्‍यौहार मनाये। उन्होंने कहा कि पूजा समितियों को सभी तरह के सुरक्षा बंदोबस्‍त सुनिश्चित करने होंगे।

Related Articles

Back to top button