ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रचार थमते ही इंदौर में बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने, 7 घंटे के अंदर 5 से अधिक FIR

इंदौर: मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कल शाम को थम गया था। इस दौरान इंदौर में प्रचार प्रसार थमते ही बड़ी घटना सामने आई। जहां भाजपा और कांग्रेस नेता आमने सामने आ गए। ऐसे में प्रचार थमने के 7 घंटे के अंदर ही 5 से अधिक एफआईआर दर्ज हुए।

राजेंद्र नगर थाने में बीजेपी और कांग्रेस पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई। जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी सहित 30 से 40 अन्य लोगों पर आईपीसी 294, 506, 147 एसटी एससी एक्ट के तहत केस दर्ज हुए। तो वहीं कांग्रेस की शिकायत पर भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा के भाई बलराम वर्मा सहित 9 लोगों पर एसटी एससी सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।

कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए कि प्रत्याशी मधु वर्मा के भाई बलराम वर्मा अपने समर्थकों के साथ अमर पैलेस कॉलोनी में साड़ी और पैसे बांट रहे थे। वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया कि पटवारी के भाई नाना इस बात से नाराज हो गए कि गणगोर नगर की महिलाओं ने कहा पिछले 5 महीने से पानी की समस्या से लोग काफी परेशान हैं और पटवारी के भाई बीजेपी के कार्यकर्ताओं को गाली देकर भगाने लगे।

Related Articles

Back to top button