ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: चुनावी सरगर्मी के बीच गिरा प्रदेश के 17 शहरों में पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई सिहरन

भोपाल। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश में सिहरन और बढ़ा दी है। मंगलवार-बुधवार के बीच की रात सबसे कम 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया। प्रदेश के 17 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि राजधानी में रात के समय कुछ बादल जाने से रात का तापमान 2.2 डिग्री से बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार को रात का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं, बुधवार को पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान रात के तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि पिछले दिनों उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में वर्षा भी हुई। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी होने से पूरे मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है।

दिन-रात के तापमान में गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत क्षेत्र में कोई भी प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से दिन-रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। उसके बाद एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। उसके बाद हवाओं का रुख बदलने से तापमान में धीरे-धीरे कुछ बढ़ोतरी होने के भी आसार हैं।

Related Articles

Back to top button