ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जन्मदिन पर इंजीनियरिंग छात्र ने कमरे में लगाई फांसी

भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना इलाके में स्थित साकेत नगर में सोमवार-मगलवार की दरमियानी रात बीटेक के छात्र ने फांसी लगाली। घटना की जानकारी तब लगी जब उसका दोस्त उसे जन्मदिन की बधाई देने उसके कमरे पर पहुंचा। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से छात्र के खुदकुशी करने की वजह पता नहीं चल सकी है। उसने यह कदम क्यों उठाया, उसकी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

यह है घटनाक्रम

बागसेवनिया पुलिस के अनुसार रवीन्द्रनाथ टैगोर कांप्लेक्स साकेत नगर निवासी धीरज पटेल (19) निजी कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके माता-पिता इन्द्रपुरी एक्सटेंशन कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार को धीरज पटेल का जन्मदिन था। उसका दोस्त कार्तिक मीना व दोस्त जन्मदिन की बधाई देने दोपहर करीब सवा 12 बजे साकेत नगर स्थित उसके कमरे पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने व आवाज देने के बावजूद जब कमरा नहीं खुला तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि धीरज पटेल दुपट्टे के फंदे के सहारे लटक रहा था। वह घर से किसी कारण से अलग रह रहा था। उसके स्वजनों में मां और पिता अलावा एक छोटा भाई व एक छोटी बहन है। इस घटना के बाद से ही छात्र के माता-पिता सदमे में है। पुलिस के मुताबिक स्वजनों के बयान के बाद ही इसके बारे में कुछ स्थिति स्पष्ट हो सकती है। युवक के दोस्तों के भी बयान लिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button