ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

सांड के हमले से निगम सफाई कर्मी की मौत।

मुरैना में आवारा पशु अब जानलेवा साबित हो रहे हैं. एक सांड ने सफाई कर्मचारी की जान ले ली. कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर था, तभी सांड ने उस पर हमला कर दिया. कर्मचारी को इतनी गहरी चोट लगी कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इस घटना से लोगों में इतना गुस्सा भर गया कि सब सड़क पर निकल आए और प्रदर्शन किया. शहर में आए दिन आवारा मवेशियों के हमले से वाहन सवार और राहगीर घायल हो रहे हैं. लेकिन फिर भी नगर निगम प्रशासन आंखें मूंद बैठा है. वाड नंबर 19 के स्लमपुरा में सांड के हमले से एक सफाई कर्मी की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजन अपनी मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय के गेट पर शव रख कर धरने पर बैठ गए पूरे मुरैना में आवारा पशुओं की संख्या इतनी बढ़ गई है कि आए दिन वो राह चलते लोगों पर हमले कर रहे हैं. इसकी चपेट में कभी गाड़ी सवार तो कभी पैदल यात्री आ रहे हैं. वार्ड नंबर 19 इस्लामपुर में सुबह सफाई करने गए सफाई कर्मचारी उमेश वाल्मीकि को आवारा सांड ने सींग मार दिया और फिर उठा कर सड़क पर पटक दिया. इससे सफाई कर्मचारी उमेश वाल्मीकि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button