ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बाजारों में कारोबारी नया साल, दीवाली मुहुर्त का सिलसिला 14 से 18 नवंबर तक चलेगा

इंदौर। दीपावली पर्व बिक्री के लिहाज से सभी बाजारों के लिए सबसे बड़ा मौका होता है। इसके साथ बाजार में कारोबारी साल का समापन हो जाता है। दीपावली के अवकाश के बाद शहर के पुराने और प्रमुख बाजारों में कारोबारियों का नया साल शुरू होगा।

लक्ष्मी पूजा और मुहूर्त के सौदे के साथ शुरू होने वाले नए कारोबारी वर्ष के लिए बाजारों में तैयारी हो चुकी है। 14 नवंबर से नए कारोबारी साल के मुहूर्त का सिलसिला शुरू होगा। अलग-अलग बाजारों में अलग-अलग दिन मुहूर्त होगा। 18 नवंबर तक यह क्रम जारी रहेगा।

सराफा बाजार

सराफा बाजार में महालक्ष्मी पूजन दीवाली को हुआ। नववर्ष लिखने का मुहूर्त 14 नवंबर प्रात: 9 बजे से 1.30 बजे से है। इसी दिन इंदौर चांदी-सोना-जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन का दीवाली मिलन समारोह होगा। इसी के साथ नए कारोबारी साल की शुरुआत होगी। लग्नसरा के आने वाले सीजन में बाजार में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

आलू-प्याज मंडी

अहिल्याबाई होलकर थोक मंडी में आलू-प्याज कारोबारी 15 नवंबर से नए साल का कारोबार शुरू करेंगे। मुहूर्त के सौदे इस दिन सुबह 10.51 बजे से होंगे।

लक्ष्मीबाई अनाज मंडी

लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में दीवाली मुहूर्त सौदों के लिए 15 नवंबर की तारीख तय की गई है। सुबह 8.11 बजे पूजन के बाद मंडी में कामकाज शुरू होगा। इसी दिन सुबह 10.30 बजे से व्यापारी एसोसिएशन का दीवाली मिलन समारोह भी होगा।

सियागंज

दि सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन में नए साल की शुरुआत 16 नवंबर को होगी। दोपहर 12.15 बजे मिलन समारोह के साथ मुहूर्त के सौदे होंगे। परंपरा के अनुसार व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी पूजन के साथ हल्दी और शगुन की खास वस्तुओं के सौदों से कारोबार शुरू करेंगे।

रेडिमेड गारमेंट

16 नवंबर को रेडिमेड गारमेंट व्यापारी एसोसिएशन सुबह 7 बजे से 8.30 बजे और 9 बजे से 10.30 बजे के मुहूर्त तय किए हैं। इस दिन कारोबारी दुकानें खोलकर नए सौदों की शुरुआत करेंगे।

संयोगितागंज छावनी अनाज मंडी

संयोगितागंज (छावनी) अनाज मंडी में दीपावली मुहूर्त सौदे 18 नवंबर को दोपहर 12.21 मिनट पर होंगे। इससे पहले महालक्ष्मी पूजन 12.01 मिनट पर होगा। 56 भोग व शृंगार के साथ ही दीवाली मिलन समारोह भी होगा। साथ ही किसानी मंडी में इसी दिन सुबह 8 बजे से नए साल का मुहूर्त होगा।

Related Articles

Back to top button