ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अब से कुछ देर में इंदौर में पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो, देवदर्शन कर करेंगे शुरुआत

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम इंदौर आ रहे हैं। वे शाम पांच बजे देवदर्शन कर बड़ा गणपति चौराहा से रोड शो में शामिल होंगे। करीब 45 मिनट का रोड शो बड़ा गणपति से शुरू होकर 1.6 किमी की दूरी तय कर राजवाड़ा पहुंचेगा। इस मार्ग के दोनों ओर केसरिया कपड़ा लगाकर भगवा कारिडोर बनाया गया है।

इंदौर है तैयार,

फिर इस बार भाजपा सरकार।

भाजपा की महाविजय सुनिश्चित करने देवी अहिल्याबाई की ऐतिहासिक धरा और देश सबसे स्वच्छ शहर इंदौर पधार रहे दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हार्दिक अभिनंदन।#घर_घर_भाजपा pic.twitter.com/h5uR1V0B4H

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) November 14, 2023

रोड शो में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हो सकते हैं। भाजपा के नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झाबुआ में सभा को संबोधित करने के बाद इंदौर में रोड शो में शामिल होंगे।

वे बड़ा गणपति चौराहा से खुली गाड़ी पर सवार होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी गाड़ी पर सवार होंगे। रोड शो के लिए भगवा कारिडोर बनाया गया है। इसके लिए सड़क के दोनों करीब चार फीट ऊंचाई तक भगवा रंग के कपड़े लगाए गए हैं।

इंदौर के बड़ा गणपति मंदिर पर शाम 101 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा राजवाड़ा पर देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यह रोड शो समाप्त हो जाएगा। राजवाड़ा पर महाराष्ट्रीय वेशभूषा में महिलाएं प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगी।

एक से ज्यादा रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं रख सकते

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार को दिनभर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। रोड शो के मार्ग के हर घर की जांच की गई। घर स्वामियों से कह दिया गया कि एक से ज्यादा रसोई गैस सिलेंडर हों तो वे हटा लें।

दो लेयर में होगी सुरक्षा

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा दो लेयर में होगी। बेरिकेडिंग इस तरह से की गई है कि आमजन सीधे प्रधानमंत्री के काफिले तक नहीं पहुंच सकेंगे। अगर कोई व्यक्ति पहली बेरिकेडिंग तोड़कर आगे जाने का प्रयास करेगा तो उसे दूसरी लेयर में रोका जा सकेगा। सोमवार को दिल्ली से बुलेट फूफ गाड़ियां भी इंदौर पहुंच गईं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री बड़ा गणपति मंदिर के भीतर दर्शन के लिए भी जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button