ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
टेक्नोलॉजी

फोन के पिन नहीं, सीक्रेट कोड से लॉक रहेंगी WhatsApp पर पर्सनल चैट, इन यूजर्स के लिए पेश हुआ नया फीचर

नई दिल्ली। वॉट्सऐप का इस्तेमाल पर्सनल चैट के लिए करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। वॉट्सऐप पर पर्सनल चैट को पहले से ज्यादा प्राइवेट और सिक्योर रखने के लिए एक नई सुविधा मिलने जा रही है। वॉट्सऐप पर लॉक्च्ड चैट्स को अब एक सीक्रेड कोड के साथ सिक्योर रख सकेंगे।

दरअसल, Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो वॉट्सऐप के बीटा यूजर्स के लिए यह फीचर पेश हो चुका है। इस फीचर को लेकर एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है।

क्या है सीक्रेट कोड

मालूम हो कि वॉट्सऐप पर लॉक्ड चैट का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, अभी तक प्लेटफॉर्म पर ये चैट पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होती हैं। इन चैट को ओपन करने के लिए फोन के पिन का ही इस्तेमाल होता है।

यानी एक बार यूजर का फोन पासवर्ड, पिन से अनलॉक हो गया तो उसकी वॉट्सऐप पर्सनल चैट तक भी आसानी से पहुंचा जा सकता है।

सीक्रेट कोड कैसे करेगा काम

सीक्रेट कोड के साथ लॉक्ड चैट के लिए फोन के पिन से अलग एक सीक्रेड कोड सेव किया जा सकेगा। यह सीक्रेट कोड केवल इन्हीं चैट्स को ओपन करने के लिए इस्तेमाल हो सकेगी। सीक्रेड कोड सेट करने का यह फीचर यूजर को चैट लॉक सेटिंग में नजर आएगा।

इस सेटिंग को यूजर चाहे तो ऑफ भी रख सकता है। इसके अलावा, लॉक्ड चैट्स को वॉट्सऐप की नॉर्मल चैट्स से भी अलग हाइड रखा जा सकेगा। चैट टैब के सर्च बार में सीक्रेट कोड को एंटर करने के साथ इन चैट्स को ओपन किया जा सकेगा।

कैसे कर सकते हैं नए फीचर का इस्तेमाल

नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को ऐप का अपडेटेड वर्जन (WhatsApp beta for Android 2.23.21.9 update) इन्स्टॉल करने की जरूरत होगी। यूजर्स प्ले स्टोर से ऐप को अपडेट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button