ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

“मांझी की खोपड़ी ढीली हो गई है, उनका दिमाग काम नहीं करता”, JDU MLA गोपाल मंडल का विवादित बयान

भागलपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बढ़बोले जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने एक बार फिर से एक विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर जमकर निशाना साधा है। गोपाल मंडल ने मांझी को छीट खोपड़ी करार दिया है।

गोपाल मंडल ने जीतन राम मांझी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि वह नीतीश कुमार से ज्यादा उम्र के लोग हैं, उनकी खोपड़ी ढीली हो गई है, दिमाग खराब हो गया है। उनका दिमाग काम नहीं करता वह राजनीतिक क्षेत्र में थे लेकिन अब नहीं है वह इस क्षेत्र में चलने लायक भी नहीं है। वह सिर्फ इधर-उधर दिखावे के लिए उछल कूद करते रहते हैं। जब जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री थे तो मैं उनसे मिलने भी उनके कार्यालय नहीं गया था।

वहीं जदयू विधायक ने नीतीश कुमार के दिए गए सेक्स ज्ञान पर कहा कि अगर नीतीश कुमार बायोलॉजी की भाषा में या अंग्रेजी में वह सब कुछ समझाते तो शायद इतना विवाद नहीं होता। वह सीधे तौर पर लोगों से जो सारी बातें जनसंख्या रोकने के लिए कही है, उसे लोग दूसरे एंगल से देखकर उनकी छवि खराब करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने नीतीश को विषैला पदार्थ खाने में मिलाकर देने के मांझी के आरोप का भी जवाब दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जब भी खाना दिया जाता है तो उसकी जांच पड़ताल की जाती है। उनके खाने में कोई भी गलत चीज नहीं डाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button