ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में बोले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा आंचल में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतेगी और फिर भाजपा सरकार बनेगी

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र पेश करने के बाद आज ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय जनता पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर पर पहुंचकर पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने कहा कि पार्टी का आदेश मिला था की सभी मुख्यालय पर संकल्प पत्र की जानकारी देने के लिए मुलाकात की जाए जिसके लिए आज हमने यह पत्रकार वार्ता की है भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी रणनीति के तहत चुनाव अभियान चला रही है जिसमें सबसे पहले जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली गई प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ बैठक हुई और अब चुनाव प्रचार अभियान लगातार जारी है।

 भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में भारी बहुमत से फिर से विजय पाने जा रही है। जिसके लिए पार्टी के सभी नेताओं से लेकर एक-एक कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित होकर कार्यरत हैं उन्होंने दावा किया कि ग्वालियर चंबल अंचल में भी इस बार कोई चूक नहीं की जाएगी और ग्वालियर अंचल में भारतीय जनता पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतेगी और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां संकल्प पत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए सभी वचनों की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी ने ज़न अपेक्षा के आधर पर संकल्प पत्र तैयार किया है और हम अपने सभी वचनों को पूरा करेंगे.

इसी के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है वैसे तो किसी व्यक्ति को किसी पार्टी में रहना है तो पूरी निष्ठा पूर्वक रहना ही चाहिए लेकिन कई बार टिकट की महत्वाकांक्षा अपेक्षा रहती है एक से अधिक चुनाव लड़ने वाले होते हैं लेकिन टिकट एक को ही दिया जा सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति कभी-कभी पैदा हो जाती है।

Related Articles

Back to top button