ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अमित शाह आज शाम इंदौर के बेटमा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे संबोधित

इंदौर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम इंदौर आएंगे। वे शाम 6.45 बजे देपालपुर के भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल के समर्थन में देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के बेटमा में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले दोपहर में उन्होंने धार में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा ली।

धार में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश तीन बार दीपावली मनाएगा। पहली दीपावली 12 नवंबर को, दूसरी 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद तथा तीसरी दीपावली 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मनाई जाएगी।

कांग्रेसी नेता अपने बेटा-बेटी के लिए करते हैं काम

शाह ने कहा कि कांग्रेसी नेता अपने बेटा-बेटी के लिए काम करते हैं। जो लोग ऐसा करते हैं, वे देश और प्रदेश का कभी भला नहीं कर सकते। शाह ने सोनिया गांधी, कमल नाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा।

Related Articles

Back to top button