ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अमेरिका और जर्मनी में इंदौरी नमकीन की मांग, हर दिन 4 से 5 हजार पार्सल कर रहे बुक

इंदौर। दीपावली का लोग बेसब्री से इंतजार इसलिए भी रहता है, क्योंकि घरों में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां और नमकीन बनते हैं। इसका स्वाद हर कोई अपने परिवार के सदस्यों या फिर मित्रों के बीच लेना पसंद करते है। ऐसे आनंद भरे पलों को अब विदेशों में रहने वाले भी ले सकते हैं।

त्योहार को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने बिजनेस पार्सल सेवा के माध्यम से इंदौर के नमकीन और मिठाइयां पहुंचने की सुविधा रखी है। अमेरिका, लंदन, जर्मनी, कनाडा में लोगों अपने रिश्तेदारों-स्वजन और मित्रों को भिजवा रहे हैं। यही नहीं वहां रहने वाले भारतीय भी पार्सल बुक कर नमकीन-मिठाई मंगवा रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक रोज हजारों की संख्या पार्सल विदेशों में भेजे जा रहे हैं। डाक विभाग के मुताबिक दशहरे से लेकर दीपावली तक नमकीन और मिठाइयां की भारी मांग रहती है। नौकरी और पढ़ने के लिए विदेश गए लोगों को परिवार के सदस्य मिठाई और नमकीन भिजवा रहे हैं। इन पार्सल की बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।

क्रिकेट वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर डाक विभाग ने दो दिवसीय डाक टिकट की प्रदर्शनी लगाई। शुक्रवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजीव राव और पोस्ट मास्टर जनरल प्रीती अग्रवाल ने किया। वरिष्ठ फिलाटेलिस्ट ओमप्रकाश केडिया के क्रिकेट विषय पर जारी डाक टिकटों एवं विशेष आवरणों की प्रदर्शित किया गया।

पार्सल भेजने में लगता है समय

पार्सल में भेजने के लिए पांच से छह दिन का समय लगता है, जबकि बरसों से विदेशों में रहने वाले भारतीय भी इंदौर की प्रसिद्ध मिठाई-नमकीन आनलाइन आर्डर देकर मांगवा रहे हैं। इन पार्सलों की संख्या एक हजार तक पहुंच गई है। अकेले इंदौर जिले से रोजाना तीन से चार हजार पार्सलों की बुकिंग करवाई जा रही है, जिसमें 60 प्रतिशत देशभर के अलग-अलग शहरों में पहुंचाई जा रही है।

40 प्रतिशत पार्सल की बुकिंग विदेशों से करवाई गई है। वरिष्ठ पोस्टमास्टर व बिजनेस पार्सल सेवा प्रभारी श्रीनिवास जोशी ने बताया कि सामान्य दिनों में रोजाना एक से डेढ़ हजार पार्सल बुक होते हैं, जो दशहरे से लेकर दीपावली के बीच दोगुना हो गए है। अधिकांश पार्सल में मिठाइयां भिजवाई जा रही है। इंदौर में आने वाले पार्सलों में दीपावली गिफ्ट है। अधिकांश इलेक्ट्रोनिक आयटम भेज रहे है। इनकी संख्या पांच से छह हजार है। इन पार्सल को 15 डिलीवरी सेंटर से बंटवाए जा रहे है। वैसे बुकिंग 35 डाकघरों से करवाई जा सकती है।

ताकि चढ़ना न पड़े सीढ़ियां

डाक विभाग ने बुजुर्गों का विशेष तौर से ध्यान रखा है। इसके लिए जनरल पोस्ट आफिस (जीपीओ) के बिजनेस पार्सल बिल्डिंग में विशेष काउंटर खोला है, जहां सिर्फ बुजुर्ग पार्सल बुक कर सकेंगे। ताकि इन्हें पार्सल बुकिंग करवाने के लिए सीढ़ियां न चढ़ना पड़े। ये बुजुर्ग अपने बेटे-बेटियों को दीपावली गिफ्ट भिजवा रहे हैं।

कीमती आइटम के लिए बीमा भी

डाक विभाग ने कीमती आइटम व पार्सल को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की है। ऐसे आइटम का बीमा भी करवाने की सुविधा रखी है। 500 से लेकर 10 हजार तक का बीमा रखा है। इसके लिए ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक बीमा पालिसी के आधार पर दरें रखी है। पार्सल गुम होने की स्थिति में ग्राहकों को बीमे की राशि दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button