ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंस्पेक्टर बनने दो पदों के लिए 64 ने किया आवेदन, क्‍या है विशेष

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे जोन से लेकर जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडल में चल रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी करने वालों को पकड़ने वाला विजलेंस विभाग दो इंस्पेक्टरों के रिक्त पद भरने के लिए तीनों मंडल से आवेदन मांगवाए गए। लगभग 64 लोगों ने इस पद पर आने की मंशा जाहिर की है। इनमें कई नए उम्मीदवार हैं तो कई पुराने हैं, जो पहले भी विजलेंस का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने दोबारा आने की मंशा रखकर आवेदन किया है। गुरुवार को इन पदों की लिखित भर्ती परीक्षा होने जा रही है, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। सूत्रों की मानें तो पश्चिम मध्य रेलवे के विजलेंस विभाग के कुछ अधिकारियों ने पुराने और चहेतों को लाने के लिए तैयारी की है। इस वजह से इसके लिए आज होने जा रही विभागीय लिखित परीक्षा में भी गड़बड़ी का अंदेशा है।

स्टेशन मास्टर से लेकर टीटीई ने किया आवेदन

विजलेंस विभाग में रेलवे का हर कर्मचारी आना चाहता है, लेकिन मौका सिर्फ उन्हें ही मिलता है, जो भ्रष्टाचार, लापरवाही या फिर घूसघोरी जैसे मामलों में शामिल न रहे हैं। यही वजह है कि जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडल में हजारों कर्मचारियों में से सिर्फ 64 ने ही विजलेंस इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन किया। इनमें रेलवे स्टेशन मास्टर से लेकर स्टेशन अधीक्षक टीटीई और गुड्स ट्रेन मैनेजर, मुख्य वाणिज्यिक लिपिक, सीसीआरएस हैं। इनमें जबलपुर मंडल से ही 10 रेल कर्मचारी हैं। इनमें रामअवतार मीना, प्रभांशी विश्वकर्मा, पवन नेमा, रवि शर्मा, विवेक तिवारी, प्रमोद शर्मा, नाथूलाल वर्मा, केशव लाल बैरवा, शैलेश कुमार शिवहरे और अनुपम मारकस हैं।

आचार संहिता के बीच परीक्षा पर सवाल

इन दिनों विधानसभा चुनाव चल रहे है। इसे देखते हुए जहां एमपी पीएससी ने अपनी परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी है तो वहीं पश्चिम मध्य रेलवे के विजलेंस विभाग रिक्त पदों पर भर्ती करने आ परीक्षा करा रहा है। इसको लेकर रेलवे जोन से मंडल तक चर्चा हो रही है। रेलवे के आला अधिकारियों को भी यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसी कौन सी वजह है जब चुनाव आचार संहिता के दौरान यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। हालांकि अब इस परीक्षा के अायोजन को लेकर भी शिकायत शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button