ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

डिंडौरी में ट्रैक्टर इंजन के नीचे दबने से दो बालिकाओं की मौत

डिंडौरी। जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत ग्राम तलाशी टोला निवासी दो बालिकाओं की ट्रैक्टर इंजन के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एक अन्य 10 वर्षीय बालिका भागवती घायल हुई है। थाना प्रभारी शाहपुर विजय पटले ने बताया कि ट्रैक्टर चालक रवि बैगा गांव की कुछ लड़कियों को लेकर सोमवार की रात लगभग 11 बजे तलाशी टोला से नुनखान जा रहा था। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने जा रहे थे। रास्ते में ही ट्रैक्टर का इंजन अनियंत्रित होकर पलट गया। इंजन के नीचे दबने से सीमा बाई बैगा 11 वर्ष, सुमित्रा बैगा 13 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है। बताया गया कि ट्रैक्टर शाहपुर निवासी नंद कुमार का है। ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर अपने घर तलाशीटोला चला गया था। बताया गया कि दुर्घटना के बाद पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button