ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

डिंडौरी के नेवसा फाल में दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने गए युवक की मौत

डिंडौरी। कोतवाली अंतर्गत नेवसा फाल में पार्टी पार्टी मनाने गए 28 वर्षीय युवक की मौत होने का मामला सामने आया है।जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम नगर के छह दोस्त बर्थडे पार्टी मनाने के उद्देश्य से गये हुए थे। इस दौरान एक युवक का खाई में गिर गया और गंभीर चोट लगने से अचेत हो गया। युवक को रात में जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ ड्यूटी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित लोगो ने वार्ड मे तोड़फोड़ भी की। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले कि जांच शुरू कर दी है।

पार्टी के बाद रात 11 बजे वापस आने के दौरान हादसा

पुलिस को दिए बयान मे पंकज पिता जगतराम मिथलेश 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 डिंडौरी ने बताया कि मंगलवार को उसका जन्मदिन था। वह अपने दोस्त आकाश कोल, वेद प्रकाश परस्ते, नीलेश मानिकपुरी, आयुष सिंह बघेल और अवतार कपूर के साथ अपने बर्थडे कि पार्टी मनाने नेवसा फाल कार से गए थे। पार्टी के बाद रात 11 बजे वापस आने के लिए समान समेटने के दौरान अवतार वहाँ नही दिखा। सभी दोस्त उसे ढूंढ़ने लगे।

30 फिट नीचे खाई में अवतार घायल अचेत हालत में पड़ा नजर आया

रात लगभग साढ़े 12 बजे 30 फिट नीचे खाई में अवतार घायल अचेत हालत में पड़ा नजर आया। उसे वहाँ से उठाकर ऊपर लाया गया। रात लगभग दो बजे अवतार को जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर देर रात जिला अस्पताल के आकस्मिक वार्ड में मृतक के परिजनों और दोस्तों की भीड़ लग गई। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से कुछ कहासुनी भी हुई।

Related Articles

Back to top button