ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार से टकराई बाइक, एक की मौत, तीन बच्चे घायल

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर जाते समय अमरवाड़ा के पास मंगलवार शाम केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पटेल को मामूली चोट आई है। बाइक पर बैठे तीन बच्चे भी घायल हुए हैं, जिन्हें नागपुर रेफर किया गया है।

#WATCH जबलपुर: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अपने काफिले के दुर्घटनाग्रस्त होने पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा, “यह एक बहुत ही दर्दनाक घटना है। ड्राइवर ने जिस ढंग से उन्हें बचाने की कोशिश की, उससे हम खाई की तरफ गए। जब मैंने सड़क पर उन्हें घायल देखा तो लाचारी महसूस… pic.twitter.com/wvuZ7yACEe

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2023

हादसे के कुछ देर बाद प्रहलाद पटेल दूसरे वाहन से नरसिंहपुर चले गए। अमरवाड़ा क्षेत्र के भुला गांव निवासी निरंजन चंद्रवंशी (35) निजी हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षक थे। वह शाम को करीब चार बजे स्कूल से लौट रहे थे। बाइक पर बेटा निखिल (7), संस्कार (10) और जतिन (17) भी सवार थे।

सामने से आ रही केंद्रीय मंत्री की कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। केंद्रीय मंत्री ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डाक्टरों ने निरंजन को मृत घोषित कर दिया।

जतिन और निखिल के सिर में गंभीर चोट आई है। पटेल के जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। प्रहलाद पटेल भाजपा के स्टार प्रचारक हैं और वह यहां पदयात्रा करने आए हुए थे।

छिंदवाडा में रोड शो के बाद नरसिंहपुर लौट रहे थे

प्रारंभिक जानकारी अनुसार प्रहलाद पटेल छिंदवाडा में रोड शो के बाद नरसिंहपुर लौट रहे थे। इसी दौरान अमरवाड़ा से सींगोड़ी बाइपास पर खाकरा चौरई के पास काफिले में शामिल उनकी कार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई।

प्रहलाद पटेल के छोटे भाई विधायक जालम सिंह पटेल के मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि सामने से गलत दिशा से एक मोटर साइकिल चालक आ गया था, जिसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ जिसमें केंद्रीय मंत्री की गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के मीडिया सलाहकार नितिन त्रिपाठी सहित बाइक सवार दो लोग भी घायल हो गए। प्रहलाद पटेल को मामूली खरोंच आई है और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button