ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की 3 लापता छात्राएं दमन दीव में मिली

बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र से लापता हुईं 3 छात्राओं को पुलिस ने दमन दीव से बरामद कर लिया है। वहीं, उन्हें भगाकर ले जाने वाले दो युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर दो लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों लड़की और उनकी एक सहेली को दो युवक डोंगरगढ़ स्थित बम्लेश्वरी देवी के दर्शन कराने के बहाने लेकर गए थे। वहां से ट्रेन में उन्हें दमन दीव राज्य घुमाने ले गए।

तखतपुर क्षेत्र से 3 स्कूली छात्राएं बीते 27 सितंबर को एक साथ गायब हो गई थीं। लड़कियां 11वीं में पढ़ती हैं और घर से परीक्षा देने के नाम पर स्कूल जाने के लिए निकलीं थीं। इसके बाद तीनों घर नहीं लौटीं तब परेशान परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान उन्होंने स्कूल और उनके परिचितों से भी जानकारी जुटाई। तब पता चला कि तीनों लड़कियां स्कूल ही नहीं गई थीं। एक साथ तीन लड़कियों के लापता होने से जहां परिजन अनहोनी की आशंका से घबराए हुए थे। वहीं, पुलिस अफसरों में भी हड़कंप मच गया था। SSP पारुल माथुर ने इस केस को गंभीरता से लिया और SDOP आशीष अरोरा और TI एसआर साहू के साथ स्पेशल टीम बनाकर लड़कियों की तलाश करने के निर्देश दिए।

पुलिस तीनों लड़कियों की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान आसपास के थानों के साथ ही GRP और RPF के साथ ही दूसरे राज्यों की पुलिस को भी जानकारी दी गई। तब पता चला कि लड़कियों को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में देखा गया है। लेकिन, पुलिस ने वेरिफाई किया, तब सूचना गलत निकली।

जांच के दौरान पता चला कि एक लड़की मोबाइल लेकर गई है। शुरू के दो दिन उसका मोबाइल बंद था। पुलिस लगातार मोबाइल को ट्रेस कर रही थी। तभी रविवार को खबर मिली कि लड़कियों का लोकेशन दमन दीव राज्य में है। इसके बाद SI संजय बरेठ, प्रधान आरक्षक महेश राज, आरक्षक आकाश निषाद, महिला आरक्षक विभा सिंह, व दीपक यादव की टीम बना कर उन्हें रवाना किया गया। टीम दमन- दीव के दमन जिले के दमनवाड़ा थाने के कच्ची गांव पहुंची, जहां लड़कियों को बरामद कर लिया। वहीं, उन्हें भगाकर ले जाने वाले दो युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें लेकर बिलासपुर के लिए निकल गई है।

Related Articles

Back to top button