ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

किशोरी को उसकी सहेली बहला कर ले गई जंगल, दोस्त ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

ग्वालियर। बिलौआ क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी को उसकी सहेली अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गई। इसके बाद अपने एक दोस्त के साथ उसे जंगल में छोड़कर चली गई। यहां युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट की। फिर आरोपित के दोस्त ने हाथ-पैर बांध दिए। रातभर जंगल में ही पीड़िता को बंधक बनाकर रखा गया। इस मामले में अभी तक आरोपित नहीं पकड़े गए हैं। इनके स्वजनों को पुलिस ने थाने में बैठा लिया है। पीड़िता और उसका परिवार डरा हुआ है। इनके घर पर सुरक्षा लगाई गई है।

सहेली ले गई जंगल

बिलौआ थाना प्रभारी अभय सिंह परमार ने बताया कि बिलौआ क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 31 अक्टूबर की रात अपने घर पर पढ़ाई कर रही थी। अगले दिन उसका हिंदी का टेस्ट था। वह रात को पढ़ाई कर रही थी, तभी सहेली घर आई। सहेली उसे अपने साथ ले गई। उसे जंगल में ले गई। जंगल में सहेली का दोस्त शिवराज गुर्जर मिला। शिवराज के साथ सुमित गुर्जर व एक अन्य युवक था। आरोप है कि सुमित गुर्जर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

रातभर जंगल में बनाया बंधक

फिर सुमित और शिवराज उसे अपने दोस्त के पास छोड़कर चले गया। उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसके साथ मारपीट की और रातभर युवक ने जंगल में बंधक बनाये रखा। सुबह विकास गुर्जर का फोन युवक के मोबाइल पर आया। उसने कहा- किशोरी के लापता होने पर गांव का माहौल बिगड़ रहा है, इसके चलते उसे छोड़ दिया। युवक उसे छोड़कर भाग गया। किशोरी अपने घर पहुंची। उसके परिवार वाले डर गए। इसके चलते यह लोग एफआइआर करवाने नहीं पहुंचे। रात को यह लोग पीड़िता को लेकर पहुंचे। तब पुलिस ने एफआइआर दर्ज की।

Related Articles

Back to top button