ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आवक बढ़ने से 50 फीसद कम हुए प्याज के दाम

गुना। जिले में प्याज की आवक बढ़ने से दाम लगातार कम होते जा रहे है। आलम ये हो रहा है कि एक हफ्ते में प्याज के दाम लगभग 50 फीसद कम हो गए हैं। एक हफ्ते पहले तक जो प्याज 80 रुपये किलो बिक रही थी, वहीं प्याज अब बाजार में 40 रुपये किलो फुटकर में बिकने लगी हैं। जिससे सभी लोगों के तड़के का जायका लजीज होने लगा है। वहीं हरी सब्जियों की अच्छी पैदावार होने से प्याज के साथ ही दाम आधे हो गए हैं।

दरअसल जिले में प्याज की पैदावार कम होने से वरसात में ही स्टाक खत्म हो गया था, जिससे व्यापारियों को शाजापुर, इंदौर और अन्य जगहों से प्याज मंगानी पड़ रही थी। जिससे ट्रांसपोर्ट व अन्य चार्ज मिलाकर प्याज मंगाने से दाम बढ़कर 80 रुपये किलो तक पहुंच गए थे, जिससे मध्यम व गरीब वर्ग के तड़के का जायका बिगड़ने लगा था। लेकिन बीते एक हफ्ते से जिले में प्याज की आवक के साथ ही महाराष्ट्र से प्याज आने लगी है, जिससे एक हफ्ते में ही प्याज के 50 प्रतिशत दाम घट गए हैं। बाक्स- व्यापारियों का कहना- सब्जी मंडी में थोक विक्रेता आनंद कुशवाह,हनीफ खान, हीराबाई कुशवाह व दिनेश जाटव ने बताया कि जिले में एक हफ्ते से महाराष्ट के नासिक से प्याज की खुदाई होने के साथ ही आवक होने लगी है, जिससे शाजापुर और इंदौर की प्याज की कम मांग हो रही है। उन्होंने बताया कि नासिक से आने वाली प्याज थोक में 30 रुपये मिल रही है, जिससे सब्जी मंडी में फुटकर विक्रेताओं द्वारा प्याज के 35-40 रुपये किलो बेचा रहा है।

हरी मटर तो रही रिकार्ड

जिले में सब्जी मंडी में बीते कुछ दिनों से इंदौर, जबलपुर और महाराष्ट से हरी मटर बिकने के लिए आ रही है, लेकिन हरी मटर के दाम रिकार्ड तोड़ रहे है। एक किलो मटर सब्जी मंडी में फुटकर में 200 रुपये किलो बिक रही है, जिससे मध्यम, और गरीब वर्ग के साथ ही अन्य लोगों को मटर के नाम से परहेज हो रहा है। व्यापारियों के साथ खरीददार भी मटर में कम रुचि दिखा रहे है। बाक्स- हरी सब्जियों के दाम हुए आधे- एक हफ्ते पहले दाम, वर्तमान दाम लौकी- 20, 10 आलू- 40, 20 बेगन- 20, 10 भिंडी- 20, 10 शिमला- 40, 20 बरवटी- 40, 20 मैथी भाजी- 40, 20 फूलगोभी- 40, 20 फोटो 0711जीएन-11, गुना। प्याज के दाम कम होने से सब्जी मंडी में हो रही बंफर आवक।

Related Articles

Back to top button