ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चुनाव में वोट लेने के लिए कांग्रेस कर रही हवा-हवाई बातें: मायावती ने टीकमगढ़ में कहा

टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने जातिगत जनगणना की घोषणा को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा। कहा कि देश में लंबे समय तक कांग्रेस सत्ता में रही। सबसे पहले पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण देने के लिए जो सर्वे हुआ था, उसे कांग्रेस की सरकार ने लागू नहीं किया। जिस कांग्रेस ने मंडल कमीशन और काका कालेलकर की रिपोर्ट को लागू नहीं किया, वह आज चुनाव के दौरान पिछड़ों का वोट लेने के लिए बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं।

लोगों को कांग्रेस की हवा-हवाई बातों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। बसपा अध्यक्ष ने यह बात सोमवार को टीकमगढ़ जिले के निवाड़ी में आयोजित चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों को पूंजीपतियों और धन्ना सेठों की पार्टी बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की अब तक की सरकारों ने लोगों के लिए कोई काम नहीं किया और न ही दलितों पर कोई ध्यान दिया।

कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने आरक्षण को खत्म करने का काम ही किया है। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक लाया गया, लेकिन उसमें ऐसी कोई व्यवस्था लागू नहीं की गई, जिससे महिलाओं का हित हो पाए।

उन्होंने कहा कि कहा कि पूरे देश में बसपा ही ऐसी पार्टी है, जो विरोधी पार्टियों की तरह देश के बड़े-बड़े पूंजीपतियों की आर्थिक मदद से नहीं, कार्यकर्ता और खुद की बदौलत चुनाव लड़कर सत्ता में आती है, ताकि हमारी पार्टी सत्ता में आने के बाद बिना किसी दबाव के आम लोगों की मदद कर सके।

Related Articles

Back to top button