ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नगर निगम का दावा अन्य शहरों से बेहतर है शहर की हवा

जबलपुर। नगर निगम का दावा अन्य शहरों से बेहतर है शहर की हवा शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर 200 के पार पहुंच चुका है वहीं नगर निगम का दावा है कि शहर की हवा अन्य शहरों से बेहतर है।

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु प्रोग्राम के तहत नगर निगम जबलपुर आगे हैं

निगमायुक्त स्वप्निल वानखडे का कहना है कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु प्रोग्राम के तहत नगर निगम जबलपुर का नाम भोपाल, इंदौर और ग्वालियर से आगे हैं। 20 अक्टूबर 2023 से 03 नवंबर 2023 तक 15 दिन की अद्यतन स्थिति जबलपुर 128, भोपाल 157, ग्वालियर 162 और इंदौर 169 स्वच्छ वायु गुणवत्ता मापदण्डों पर हैं। इस प्रकार जबलपुर शहर की वायु गुणवत्ता भोपाल, इन्दौर, और ग्वालियर से बेहतर है।

जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं

निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छ वायु के लिए स्कूलों, कालेज एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी शहर की वायु गुणवत्ता के लिए जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। स्वच्छ वायु गुणवत्ता के लिए निर्धारित मापदंडों की जानकारी देकर पुरानी गाड़ियों का इस्तेमाल न करने, सार्वजनिक स्थलों पर कचरे तथा अपशिष्ट पदार्थों को न जलाने, अधिक से अधिक सार्वजनिक वाहनों का उपयोग न करने तथा साइकिलिंग करने आदि संदेशों की जानकारी भी दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button