ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

‘भोलेनाथ का बाप हूं, मुझे काटो’… कभी हाथ तो कभी गले में सांप को लपेटा, डंसने से हुई मौत

यूपी के देवरिया में एक शख्स को सांप से खेलना भारी पड़ गया। शराब के नशे में धुत व्यक्ति अपने आप को महादेव का भक्त बता रहा था और कभी हाथ में तो कभी गले में लपेटा। वह सांप को जीभ पर काटने की चुनौती दे रहा था। इस शख्स ने सांप के साथ खेलने का वीडियो भी बनाया। इसके बाद सांप ने उसे डंस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डंसने से हुई मौत 
यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक शराब के नशे में था और सांप को हाथ से पकड़कर उसके साथ खेल रहा था। युवक खुद को ‘भोलेनाथ का बाप’ बताकर सांप को गाली दे रहा था। वह कभी सांप को गले में लपेटता था तो कभी हाथ और जीभ पर उससे कटवाने की कोशिश करता। युवक सांप पर अपने हाथ से प्रहार भी कर रहा था। इस दौरान सांप ने युवक का काट लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई

मजदूरी करता था रोहित
बता दें कि, मृतक युवक रोहित जायसवाल अहिरौली गांव के नवका टोले का रहना वाला था और अपने परिवार में छह भाईयों एवं बहन में सबसे छोटा था। रोहित जायसवाल 22 साल का था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसके माता-पिता सिलीगुड़ी में रहते हैं। अन्य भाई भी बाहर नौकरी करते हैं। रोहित गांव में रहकर मजदूरी करता था।

करैत प्रजाति का था सांप 
युवक मौत से पहले खुद वीडियो बना रहा था। 4 मिनट 38 सेकंड का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक जिस सांप के साथ खेल रहा था वह करैत प्रजाति का था। वहीं, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सांप काटने से युवक की मौत हो गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button