ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

संत हिरदाराम नगर स्टेशन को कार्गो हब बनाया जाएगा : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

संत हिरदाराम नगर । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि संत हिरदाराम नगर स्टेशन को कार्गो हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर वंदे भारत ट्रेन का स्टापेज भी जल्द किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए रेल मंत्री ने यह घोषणा की।

रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भोपाल की हुजूर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। वे यहां भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करने आए थे। भारत विकास परिषद द्वारा यह बैठक संत हिरदाराम नगर में आयोजित की गई। जहां वैष्णव ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। संत नगर की बैठक के बाद रेलमंत्री ने हुजूर के फंदा क्षेत्र का भी दौरा किया जहां हरिहर नगर में उन्होंने हिंदू कुल गौरव महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने फंदा में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा भी की। इस दौरान अश्विनी वैष्णव सरल अंदाज में कार्यकर्ताओं से संवाद करते नजर आए। परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि – हुजूर विधानसभा विकास में अग्रणी विधानसभा है। यहाँ आधुनिक ढांचे पर विकास का माडल तैयार किया गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार और विधायक रामेश्वर शर्मा के प्रयासों से हुजूर के हर कोने में प्रगति और तरक्की साफ देखी जा सकती है। इस विकास और तरक्की के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। जब केन्द्र और राज्य दोनों में विकास प्रिय सरकारें होंगी तो नागरिक प्रगति के नये आयाम स्थापित किए जाएंगे।

वंदे भारत ट्रेन का स्टापेज जल्द

बैठक को संबोधित करते हुए रेलमंत्री ने कहा कि संत हिरदाराम नगर भोपाल ही नहीं प्रदेश का प्रमुख व्यवसायिक व व्यापारिक केन्द्रों में एक है। इसी महत्वता को ध्यान में रखकर यहां कार्गो हब बनाया जाएगा। संत नगर रेलवे स्टेशन को रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है । वंदे भारत ट्रेन का स्टापेज भी दिया जाएगा। जिससे नागरिक सुविधा के साथ व्यवसायिक गतिविधियों में भी बढ़ोत्तरी होगी। दौरे के दौरान रेल मंत्री ने फंदा क्षेत्र में भी भ्रमण किया। पहले उन्होंने हरिहर नगर में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया बाद में उन्होंने फंदा में ही स्थानीय नागरिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान वे सहज अंदाज में युवाओं से संवाद करते नजर आए। इस अवसर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button