उत्तरप्रदेश
गांव गरीव किसान और हर पंचायत का विकास मेरी प्राथमिकता। भदोरिया

पत्रकार अशोक सिंह नरवरिया
गोरमी। नगर से 6 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत टीकरी में पंचायत भवन में आयोजित जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सुनील सिंह भदोरिया के स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री ओ पी एस भदौरिया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया विषेष अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक जनपद उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भदौरिया नरोत्तम पटेल रमन सिंह भदौरिया महेंद्र सिंह गुर्जर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविन्द बरुआ नेहरू शर्मा आतेंद्र सिंह गुर्जर शैलेंद्र सिंह भदोरिया दशरथ पटेल एबम अन्य अतिथि मौजूद थे कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्राम पंचायत के सरपंच कमलेश पटेल ने उपस्थित अतिथियों का पगड़ी एबम पटका पहनकर स्वागत किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री ओ पी एस भदौरिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान ने गांव गरीब किसान मजदूर के हित के लिए 300 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं इन योजनाओं का लाभ गरीब एवं जरूरतमंद को मिले यह प्राथमिकता ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत के प्रतिनिधियों की है हमारी सरकार ने गांव गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ा है इससे हर गांव का विकास होता है गोरमी अंचल में जल्दी ही गोरमी से हरीक्षा एबम सुनारपुरा से पिपहाड़ी रोड का काम प्रारम्भ होगा।अब हर पंचायत में मुक्तिधाम सामुदायिक भवन मंगल भवन खुद का पंचायत भवन होना चाहिए इसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रयासरत है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह के ससुर एवं पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया ने कहा कि आपने मुझे जो स्नेह एवं प्यार दिया है अब हमारा कर्तव्य है कि हम हर पंचायत का विकास सुचारू रूप से कैसे हो सके इसके लिए हम प्रयासरत हैं आज सरपंच से लेकर मुख्यमंत्री तक हमारी पार्टी का है तो हमारा भी दायित्व बनता है कि हर गरीब एवं असहाय व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ महसूस हो इसीलिए हम गांव गांव में जनसुनवाई शिविर भी लगा रहे हैं जिससे यह जानकारी हो जाए कि पंचायत के किस किस व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है एवं जिसको नहीं मिल रहा है और वह हकदार है तो उसका नाम उस योजना से जोड़ा जाए इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि आज पंचायत से लेकर दिल्ली तक हमारी सरकार है अब हर आम आम आदमी को विकास महसूस होना चाहिए इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा हर पंचायत में जो गरीब असहाय व्यक्ति है उसका नाम अगर किसी पात्र योजना में आ सकता है उसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे प्रदेश सरकार किसान कल्याण के लिए भी कई योजनाएं चला रही है उस योजना का हमको गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार करना है जिससे आम किसान को उसका लाभ मिल सके कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने दिया। एवं अंत में आभार प्रगट ग्राम पंचायत के सरपंच कमलेश पटेल ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सिंह गुर्जर ने किया कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्वालियर भगत सिंह मंडल के उपाध्यक्ष विनोद सिंह गुर्जर एवं युवा नेता छोटू भदौरिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर उपस्थित सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से गजेंद्र सिंह गुर्जर सतनाम गुर्जर अरविंद गुर्जर कल्याण सिंह गुर्जर कालू गुर्जर आनंद कुमार भदोरिया विनोद गुर्जर वकील गुर्जर अशोक पटेल जसवंत गुर्जर मंगल गुर्जर छोटू भदोरिया प्रकाश गुर्जर आंसू बरुआ चौधर धर्मेंद गुर्जर किशन कंसाना सहित आसपास के पंचायतों के सभी सरपंच जनपद सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे




