ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

हनीट्रैप में फंसे टीआई, दुष्कर्म की एफआइआर होते ही फरार

ग्वालियर। हजीरा थाने के टीआई तिमेश छारी फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती कर हनीट्रैप के जाल में फंस गए। युवती और उसके भाई सहित तीन लोगों को बदनामी से बचने के लिए टीआई छारी ने 5 लाख रुपये भी थमाए। जब इन लोगों ने दोबारा रुपये मांगे तो टीआई ने पुलिस अफसरों को हनीट्रैप में फंसने की जानकारी दी।

हनीट्रैप में फंसे टीआई

आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों ने टीआई की शिकायत पर दो युवती सहित तीन लोगों पर एफआइआर दर्ज कर ली। फिर युवती भी एफआइआर पर अड़ गई, युवती बोली- उसके साथ टीआई ने दुष्कर्म किया है। उसे अपने पुलिस में होने का डर दिखाया और शिकायत करने पर झूठा केस लगवाने की धमकी दी।

युवती की शिकायत पर भी शाम को टीआई छारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। दुष्कर्म का मामला दर्ज होते ही टीआई तिमेश छारी फरार हो गया। पुलिस ने युवती व उसके साथियों को तो गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अभी टीआई नहीं पकड़ा जा सका है। टीआईको लाइन अटैच कर दिया गया है।

इस तरह जाल में फंसे टीआई

हजीरा थाने के टीआई तिमेश छारी ग्वालियर के विंडसर हिल्स हाउसिंग सोसायटी में रहते हैं। करीब एक माह पहले उन्हें फेसबुक पर भिंड के लहार की रहने वाली युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। चैटिंग और वाइस व वीडियो कालिंग भी होने लगी। 2 नवंबर को युवती मिलने के लिए आई। उसे टीआई अपनी ही गाड़ी से हजीरा थाने के पीछे स्थित अपने शासकीय आवास पर ले गए। टीआई छारी रविवार को पड़ाव थाने पहुंचे और युवती, उसके भाई व एक महिला साथी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया।

टीआई ने शिकायती आवेदन दिया कि उन्हें हनीट्रैप में फंसाया गया, इसके बाद वीडियो बना लिया गया। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये मांगे। 3 नवंबर को 5 लाख रुपये दे भी दिए। इसके बाद बीती रात फिर युवती शासकीय आवास पर पहुंच गई। पड़ाव थाना पुलिस ने इस मामले में युवती, उसके भाई सहित तीन लोगों पर एफआइआर दर्ज की। इसके बाद युवती ने टीआई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

युवती ने पुलिस से की शिकायत

युवती ने पुलिस को बताया वह 2 नवंबर को मिलने आई थी। टीआई उसे अपने साथ हजीरा थाने के पीछे स्थित शासकीय आवास पर ले गए। यहां दुष्कर्म किया, जब उसने शिकायत की बात कही तो उसे धमकाया। झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने शून्य पर एफआइआर दर्ज की। अब केस डायरी हजीरा थाने भेजी जाएगी।

खनियांधाना टीआई रहते हुआ था वीडियो बहुप्रसारित

टीआई तिमेश छारी पहले भी इस तरह के मामलों में विवादों में रह चुके हैं। जब वह शिवपुरी में खनियांधाना थाना प्रभारी थे, तब एक वीडियो बहुप्रसारित हुआ था। वीडियो में वह महिला से वीडियो काल करते नजर आ रहे थे।

टीआई की शिकायत पर दो महिला व उनके पुरुष साथी पर ब्लैकमेलिंग के मामले में एफआइआर दर्ज की है। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। टीआई पर भी दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है- उसके साथ दुष्कर्म किया गया। टीआई को लाइन अटैच कर दिया गया है।

राजेश सिंह चंदेल, एसएसपी

Related Articles

Back to top button