ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दिसंबर तीसरे सप्ताह से चौथी से आठवीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा

इंदौर। राज्य शिक्षा केंद्र ने नवंबर में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा को आगे बढ़ा दी। आदेश में चौथी से आठवीं कक्षाएं की परीक्षा स्थगित की है। कारण यह है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, जिसमें अधिकांश शिक्षकों की निर्वाचन कार्यों में ड्यूटी लगाई है। यहां तक कि शिक्षकों को 17 नवंबर भी मतदान संपन्न करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साथ ही परीक्षा कार्यक्रम में फेरबदल करने की दूसरी वजह पेपर प्रकाशित नहीं होना है, क्योंकि परीक्षा के लिए जिला स्तर पर टेंडर निकालना होते है। आचार संहिता में यह संभव नहीं है। हालांकि केंद्र ने दिसंबर में परीक्षा करवाई जाएगी। अगले कुछ दिनों में टाइम टेबल जारी किया जाएगा।

दिवाली और चुनाव के चलते आगे बढ़ाई परीक्षा

6 से 18 नवंबर के बीच चौथी से आठवीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा होना थी, जिसमें मतदान वाले दिन विद्यार्थियों के पेपर रखे थे। परीक्षा स्थगित करने का आदेश 31 अक्टूबर को जारी किया है। दिवाली और चुनाव होने के चलते केंद्र को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

अधिकारियों के मुताबिक 17 नवंबर को मतदान है और 3 दिसंबर को मतगणना है। दोनों दिन शिक्षक-अधिकारियों की ड्यूटी आई है। कई जिलों के विद्यालयों में परीक्षा करवाना संभव नहीं है। दिसंबर दूसरे सप्ताह बाद पेपर रखे जाएंगे। इसेक लिए जल्द ही टाइम टेबल बनाया जाएगा। शेड्यूल अगले सप्ताह जारी किया जाएगा।

20 हजार शिक्षक देंगे ड्यूटी

मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक-अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई है। करीब 20 हजार शिक्षक इन दिनों निर्वाचन कार्यों को लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करने में लगे हैं। इन्हें केंद्र से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Related Articles

Back to top button