ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

एल्विश की ‘जहरीली पार्टी’ का बॉलीवुड कनेक्शन, रडार पर फिल्मी सितारे

मुंबई। देशभर में नशे का कारोबार जड़ें जमा चुका है. कई मौके ऐसे भी आए हैं जब नशे के जाल में सेलिब्रेटी के होने की खबर सुर्ख़ियों में रही. लेकिन मामले कुछ ही दिनों में दबा दिए जाते हैं. अब एक बार फिर एक सेलिब्रेटी की चर्चा देशभर में छाई हुई है. जी हाँ, बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विनर एल्विश यादव इन दिनों  सुर्खियों में हैं. दरअसल उनका नाम एक रेव पार्टी से जुड़ा है, जहां नशे के लिए सांपों का जहर इस्तेमाल होता था. इस मामले में पुलिस ने नोएडा से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से सांप का जहर भी मिला है.नोएडा पुलिस की कार्रवाई ने देश के कई राज्यों के एंटी नारकोटिक्स सेल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जैसी एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. इन एजेंसियों ने अलग-अलग शहरों में स्नेक बाइट और वेनॉम मुहैया करवाने वाले गिरोह की तलाश तेज कर दी है. सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसियों को शक है कि पार्टियों के लिए सांपों के जहर मुहैया करवाने वाले इस रैकेट का नेटवर्क देश भर के कई राज्यों और शहरों में फैला हो सकता है. एजेंसियों को शक है कि एल्विश अपने साथियों के साथ मिलकर मुंबई में बॉलीवुड के अपने कॉन्टैक्ट्स में भी इस जहरीली पार्टी के ट्रेंड को इंट्रोड्यूस किया है. यही वजह है कि एल्विश के कुछ करीबी फिल्मी सितारे भी जांच एजेंसी की रडार पर हैं. सूत्रों की मानें तो नोएडा पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पता कर रही है कि मुंबई में उनका सहयोगी कौन है ? एल्विश के अलावा और कौन फिल्मी सितारा, उनके संपर्क में है. एल्विश का कितना रोल है? क्या मुंबई में भी ऐसी पार्टियां रखी गई थीं. हालांकि, उसके लिए पुलिस को एल्विश का पकड़ में आना जरूरी है. इसलिए मुंबई पुलिस से भी संपर्क किया गया है. पुलिस को शक है कि संभवत: मुंबई की सीक्रेट बॉलीवुड पार्टियों में भी ऐसे ही जहरीले ड्रग्स की सप्लाई की गई. पुलिस ये भी जानना चाहती है कि एल्विश ने बीते दिनों कितनी बड़ी पार्टियां अटेंड कीं. इन पार्टियों में और कौन कौन सेलिब्रिटी शामिल हुए. एल्विश क्या राहुल जैसे और भी कई एजेंट्स के साथ संपर्क में था. इन एजेंट्स ने एल्विश के कहने पर और कितने फिल्मी सितारों को स्नेक बाइट या वेनॉम मुहैया करवाया?

Related Articles

Back to top button