ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

400 साल बाद शनि-रवि पुष्य नक्षत्र योग, 6 राशियों को अपार धन का मौका, खरीदारी के लिए अच्छा समय

इंदौर।  नवंबर का महीना दुर्लभ योगों और महत्वपूर्ण ग्रह गोचरों से युक्त रहेगा। महीने की शुरुआत में शुक्र का गोचर हुआ। दिवाली से पहले शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। दीपावली से पहले लगातार दो दिन रवि पुष्य नक्षत्र योग और 8 राजयोग का संयोग रहेगा। 4 नवंबर को शनि पुष्य योग और 5 नवंबर को रवि पुष्य योग बनेगा।

400 साल बाद दुर्लभ योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में दुर्लभ योग 400 साल बाद बन रहा है। दिवाली से पहले यह अवधि खरीदारी के लिए शुभ रहेगी। इस दुर्लभ संयोग का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

4 नवंबर को पुष्य नक्षत्र

4 नवंबर को सुबह 8 बजे पुष्य नक्षत्र शुरू होगा। यह योग 5 नवंबर को रविवार सुबह 10 बजे तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र में रवि और शनि योग एक साथ आ रहे हैं। 4 नवंबर, शनिवार को अष्ट महाराज योग भी है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन शंख, लक्ष्मी, शश, हर्ष, सरल, मित्र और गजकेसरी योग एक साथ आएंगे। इस दिन शनि देव अपनी राशि में गोचर करेंगे।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन राजयोगों का असर दिवाली से पहले कुछ राशियों पर शनि और बृहस्पति की कृपा होगी। इस दौरान मेष, मिथुन, कर्क, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को लाभ मिलेगा। शनि और देवगुरु के कारण देवी लक्ष्मी इन राशियों को तरक्की का मौका दे सकती है। दिवाली से पहले आर्थिक फायदा होने की संभावना है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button