ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

सफीदों रोड पर 4 लोगों ने किया हमला, कोर्ट के आदेश पर FIR

जींद: हरियाणा के जींद में शहर थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर दुकान में घुसकर मारपीट करने, गल्ले में रखी राशि छीनने का प्रयास करने पर पर 4 लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि पीड़ितों द्वारा इस मामले में पहले शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया। जिस पर शिकायतकर्ता को अदालत का सहारा लेना पड़ा।गांव बरसाना निवासी सत्य नारायण ने अदालत में याचिका दायर कर बताया कि उनकी सफीदों रोड पर भारद्वाज मार्बल नाम से दुकान है। 24 अगस्त को वह तथा उसका बेटा शक्ति दुकान पर बैठे हुए थे। तभी अर्बन एस्टेट निवासी बलवान अपने कुछ साथियों के साथ गाड़ी से आया और लाठियों व डंडों से उसे व उसके बेटे को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान जबरन गल्ले की चाबी छीनने का प्रयास भी किया गया।उसके तथा बेटे शक्ति द्वारा बचाव में शोर मचाया गया तो आसपास के दुकानदार मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर बलवान उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर शिकायत दी थी। जिस पर वो सिविल लाइन थाना भी पहुंचे। बाकायदा उनसे मारपीट की सीसी टीवी फुटेज भी उनके पास है लेकिन पुलिस ने इस मामले को हलके से लेते हुए कोई सख्त कार्रवाई नहीं की।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस के जांच अधिकारी द्वारा उन्हें धमकाया भी गया। अदालत ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने अर्बन एस्टेट निवासी बलवान, घिमाना निवासी सुनील, सुरेंद्र तथा भैरोखेड़ा निवासी संदीप के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button