ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रोड शो पर निकले विजयवर्गीय को लोगों ने लड्डुओं से तौला, बरसाए फूल

इंदौर: विधानसभा क्षेत्र एक में अलग-अलग वार्ड में प्रतिदिन रोड शो कर रहे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय का हर स्थान पर भव्य स्वागत किया जा रहा है। कल वार्ड 11 भागीरथपुरा में रोड शो पर निकले कैलाश विजयवर्गीय को लड्डुओं से तौला गया। पार्षद संध्या यादव द्वारा अपने मंच पर कैलाश विजयवर्गीय को तराजू पर बैठाकर लगभग 80 किलो लड्डुओं से तौला गया। लड्डुओं से तौलने के बाद लड्डू क्षेत्र के लोगों में बांट दिए गए। जिस वक्त कैलाश विजयवर्गीय को लड्डुओं से तौला जा रहा था, उस वक्त हजारों की संख्या में लोग वहां मौजूद थे।

पार्षद संध्या यादव ने बताया कि कैलाश विजयवर्गीय को क्षेत्र क्रमांक 1 से प्रत्याशी बनाने की खुशी में उन्हें लड्डुओं से तौला गया है। विकास पुरुष कैलाश विजयवर्गीय द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए जो विजन बताया गया है, उससे यादव समाज में बेहद खुशी है। इसी खुशी में ये लड्डू यादव समाज के सहभोज में बांटकर उनका मुंह मीठा कराया गया है।

Related Articles

Back to top button