ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

शशि थरूर का बड़ा दावा, कहा- मिजोरम पूर्वोत्तर का पहला राज्य होगा जहां कांग्रेस 2014 के बाद सत्ता में लौटेगी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शनिवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी मिजोरम में अगली सरकार बनाएगी। केरल में तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद थरूर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मिजोरम पूर्वोत्तर का पहला राज्य होगा जहां कांग्रेस 2014 के बाद सत्ता में लौटेगी। वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र में सरकार बनायी थी।

भारत की विविधता का जश्न मनाती है कांग्रेस
कांग्रेस के 2018 के विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के हाथों सत्ता गंवाने के बाद मिजोरम पूर्वोत्तर क्षेत्र में पार्टी शासित आखिरी राज्य था। शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस भारत की विविधता और ताकत का जश्न मनाती है न कि उसकी कमजोरियां का। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस एक राष्ट्र, एक भाषा, एक संहिता और एक संस्कृति का विरोध करेगी। हम एकरूपता के खिलाफ हैं। हमारा मानना है कि हम अपनी विविधता को बरकरार रखते हुए एकजुट रह सकते हैं।”

बीजेपी ने अपने वादों को पूरा नहीं किया 
भाजपा के बारे में थरूर ने कहा, ‘‘भाजपा 2014 के बाद से अपने वादों को पूरा करने में बुरी तरह नाकाम रही है, चाहे बैंक खातों में 15 लाख रुपये का वादा हो या दो करोड़ नौकरियों का वादा हो।” मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए सात नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Related Articles

Back to top button