ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली मैट्रो के अंदर एक अधेड़ शख्स का शर्मनाक वीडियो वायरल, खुलेआम पैंट खोल करने लगा ये घटिया हरकत

दिल्ली मेट्रो लोगों के सफर करने का साधन न बनते हुए अश्लील हरकतों का अड्डा बनता जा रहा है। आए दिन मैट्रों में  लड़ाई झगड़े, डांस, गाने और रील्स बनाने जैसी कई चीजें देखने को मिलती रही है ऐसे में एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी शर्म से पानी पानी हो जाएंगे।

वीडियो में एक अधेड़ शख्स की शर्मनाक हरकत कैद हुई।  दरअसल, हाल में वायरल हुए वीडियो में एक शख्स दिल्ली मेट्रों के अंदर ऐसी घटिया हरकत करता दिख रहा है कि किसी को भी शर्म आ जाए। यह शख्स चलती मेट्रो के दरवाजे के पास खड़ा होकर पेशाब करने लगता है और उशके आसपास यात्री यह सब देख रहे होते है।  उसके हाथ में एक बोतल है और वह उसी में पेशाब करने लगता है।

वीडियो बना रहा शख्स उसे टोकते हुए पूछता है- ये क्या हरकत है तो वह जवाब देता है- मजबूरी है. फिर शख्स कहता है- तो क्या ट्रेन में पेशाब कर दोगे? हैरान करने वाले इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि दिल्ली मेट्रो के अंदर पेशाब करने का वीडियो आया सामने.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर  कुछ ने इसे पागलपंती करार दिया तो कुछ ने कहा- क्या घटिया हरकत है। डीएमआरसी को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए.  हालांकि कुछ लोगों ने उसका सपोर्ट भी किया और कहा कि ‘जरूरी नहीं कि उसने जानबूझ कर ये सब किया हो. शायद वह बीमार होगा और मेट्रो रुकने तक पेशाब नहीं रोक सका होगा।

Related Articles

Back to top button