ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अश्लील हरकत करने वाले आरोपित छात्र को पीटते हुए थाने लाने वालों पर प्रकरण दर्ज

इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 74 स्थित निजी स्कूल में छह वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए स्वजन 12वीं के छात्र को स्कूल से पीटते हुए थाने लेकर पहुंचे। बच्ची के स्वजन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि बच्ची ने उसके साथ हुई हरकत के बारे में घर पर बताया था। इसके बाद उन्होंने थाने पर इसकी शिकायत की। थाने से मामला बाल कल्याण समिति के पास भेजा गया, लेकिन उनकी जांच में कुछ सामने नहीं आया। इसके बाद स्वजन गुरुवार को खुद ही स्कूल पहुंच गए। उन्होंने प्रार्थना के समय सभी छात्रों को खड़ा किया और छात्र की पहचान करवाई।

बच्ची ने 12वीं के एक छात्र की तरफ इशारा किया। इसके बाद स्वजन उसे पीटते हुए थाने तक लेकर पहुंचे। स्वजन ने बताया कि छात्र बच्ची को एक माह से परेशान कर रहा है। बच्ची ने भी पूछने पर बताया कि एक लड़का उसे बाथरूम में ले जाता और हरकत करता है।

पुलिस के अनुसार, शिकायत के बाद बाल कल्याण समिति ने इसकी जांच की, उन्होंने स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा, लेकिन उसमें ऐसा कुछ नहीं आया। इसके बाद नाराज स्वजन एक छात्र को थाने लेकर आए थे। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button