ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सहायक प्रबंधक 3500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बालाघाट। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने गुरुवार को ग्रामीण आजीविका मिशन लालबर्रा में पदस्थ सहायक प्रबंधक नरेंद्र सोनवाने काे 3500 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित द्वारा लालबर्रा की शीतला माता आजीविका स्व-सहायता समूह की सचिव राजेश्वरी पंचेश्वर से चार हजार रुपये की मांग की गई थी। इसके बाद बात 3500 में तय हुई।

स्व सहायता समूह से मतदान कर्मियों के चाय-नाश्ता, भोजन के लिए पैसे मांगे थे

लोकायुक्त पुलिस में पदस्थ निरीक्षक रेखा प्रजापति ने बताया कि वर्ष 2022 में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान दल के लिए चाय-नाश्ता, भोजन बनाने की जिम्मेदारी शीतला माता आजीविका स्व सहायता समूह को दी गई थी। समूह की महिलाओं ने मतदान दल को चाय-नाश्ता व भोजन का वितरण किया था, जिसका बिल 57 हजार 700 रुपये था। विभाग द्वारा स्व सहायता समूह के बैंक खाते में उक्त राशि का भुगतान कर दिया गया, लेकिन सहायक प्रबंधक नरेंद्र सोनवाने द्वारा स्व सहायता समूह की सचिव राजेश्वरी पंचेश्वर निवासी ग्राम पनबिहरी लालबर्रा से भुगतान दिलाने के एवज में उपहार स्वरूप चार हजार रुपये की मांग की जा रही थी।

लोकायुक्त की कार्रवाई

सचिव ने जबलपुर स्थित लोकायुक्त पुलिस के कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिया। ट्रैप दल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक प्रबंधक व सचिव के बीच बातचीत की रिकार्डिंग कराई। इसमें सहायक प्रबंधक द्वारा चार हजार रुपये उपहार स्वरूप मांगने की बात सामने आई। इसके बाद 500 रुपये कम करते हुए आरोपित द्वारा 3500 रुपये देने की बात कही गई। गुरुवार को योजनाबद्ध तरीके से सचिव द्वारा राशि देते ही ट्रैप दल ने आरोपित नरेंद्र सोनवाने काे रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। ट्रैप दल में निरीक्षक रेखा प्रजापति के अलावा निरीक्षक स्वप्निल दास, उपनिरीक्षक शिशिर पांडे सहित अन्य टीम शामिल रही।

Related Articles

Back to top button