ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भाजपा में इस्तीफों का दौर शुरू, हर्षवर्धन सहित कई पदाधिकारियों ने छोड़ी पार्टी

बुरहानपुर। भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी अर्चना चिटनिस के खिलाफ बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान के साथ खड़े होने वाले भाजपा के पदाधिकारियों ने बड़ा कदम उठाते हुए इस्तीफे सौंपने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार दोपहर बाद से इस्तीफों की झड़ी लगी हुई है।

जिससे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के होश उड़े हुए हैं। सबसे पहले युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नाम अपना इस्तीफा भेजा।

इसके बाद युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पाटीदार, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष मनोज तारवाला, भाजपा जिला मंत्री प्रवीण शहाणे, जिला प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा व पूर्व जनपद अध्यक्ष किशोर पाटिल, भाजपा जिला मंत्री सौरभ पाटिल और पूर्व जनपद अध्यक्ष काशीनाथ महाजन ने अपना इस्तीफा सौंपा है।

सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा सौंपने का कारण प्रत्याशी चयन में वरिष्ठ नेताओं द्वारा गलती करना बताया है। पदाधिकारियों ने कहा है कि उचित मंच पर विरोध दर्ज कराने के बावजूद निर्णय नहीं बदला गया है। इसलिए वे पार्टी और प्रत्याशी के पक्ष में काम कर पाने में असमर्थ हैं।

निष्कासन के लिए होनी थी बैठक

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। भाजपा जिलाध्यक्ष ने संकेत दिए थे कि यदि अंतिम समय सीमा तक बागी अपना नामांकन वापस नहीं लेते और बागियों का समर्थन कर रहे भाजपा नेता वापस नहीं लौटते तो ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।

इसे लेकर भाजपा कार्यालय में शाम को बैठक भी होनी थी। इस बैठक से पहले ही पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे सौंप कर पार्टी नेतृत्व को यह बताने का प्रयास किया है, कि अब वे किसी भी सूरत में अपने कदम पीछे नहीं खींचेंगे।

स्व. नंदूभैया के पुत्र हर्षवर्धन सिंह को जिताने के लिए काम करेंगे। इस संबंध में हमने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे का पक्ष जानने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Related Articles

Back to top button