ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सिंधिया ने नाथ-दिग्गी को बताया चोरी करने वाले जय वीरू, बोले- वल्लभ भवन को लूट का अड्डा बना दिया

मैहर: मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। केंद्रीय दल पूरी ताकत से भाजपा को विजय दिलाने के बाद लिए कमर कस चुका है। विंध्य में आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आगमन हुआ और उन्होंने बीजेपी के लिए मुसीबत बने नारायण त्रिपाठी के गढ़ मैहर में भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत चतुर्वेदी के लिए सभा को संबोधित करते हुए वोट मांगे और सभा में पहुंचे लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मैहर पहुंचे। जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। सिंधिया ने इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को चोर बताया। सिंधिया ने कहा कि ये दोनों शोले फिल्म के जय -वीरू हैं। जब इन्हें सत्ता मिली तो लूट-खसोट में जुटे रहे। वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। अब ये जोड़ी अभी से एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रही है।

सिंधिया ने कहा कि हमने कांग्रेस की 18 माह की सरकार भी देखी है। बड़े भाई व छोटे भाई की जोड़ी देखी है। वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। कोई उद्योग नहीं ला पाए लेकिन ट्रांसफर उद्योग शुरू कर दिया था। सेवाभाव की जगह सत्ताभाव पाल लिया। कभी राजमाता ने डीपी मिश्रा को सबक सिखाया था और जब मुझे यानी फिर सिंधिया परिवार के इस मुखिया को इस जोड़ी को ललकारा तो हमने इनको सबक सिखाया। एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री को कहता है कि गाली खाने के लिए तुम्हें पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी है, ऐसा कभी कहीं देखा है क्या।

सिंधिया ने कहा कि टिकट वितरण के मामले में कहते हैं कि जाओ पूर्व मुख्यमंत्री के कपड़े फाड़ो। सोचो जब विपक्ष में रहकर ये हाल है तो भगवान न करे कि ये सत्ता में आये तो क्या करेंगे। आप में से कितनों ने शोले फ़िल्म देखी। ये दोनों शोले फिल्म के जय वीरू हैं। शोले फिल्म में जय वीरू चोर थे, ये मैं नहीं कह रहा लेकिन कांग्रेस महासचिव खुद कहते हैं कि ये चोर हैं। ये किसी भी तरह सत्ता पाना चाहते हैं। कुर्सी देखकर दोनों की आंखों में चमक आ जाती है। भाजपा की सोच प्राण जाए पर वचन न जाएं की है, जबकि कांग्रेस की सोच वचन जाएं पर प्राण न जाएं की है।

Related Articles

Back to top button