ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सिंगरौली पर देश का फोकस, दिल्ली एवं पंजाब सीएम के रोड शो के पहले सड़कों पर भीड़

सिंगरौली। आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह आज दोपहर सिंगरौली में रोड शो करेंगे। इससे पहले ही पहले सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी है। दिल्ली शराब नीति घोटाले के संदर्भ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के समक्ष सशरीर प्रस्‍तुत होने का समन जारी किया गया था। वहां जाने के बजाए मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली में सभा को संबोधित करेंगे।केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विधानसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करने जा रहे हैं। आज दोपहर उनका जिला मुख्यालय बैढ़न में आगमन है।

भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है

जानकारी के अनुसार आज दोपहर 1:30 बजे राज कमल होटल से माजन मोड़ तक उनका रोड शो सुनिश्चित है। जिसके लिए भारी पुलिस बल लगाया गया है। गौरतलब है कि बीते समय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निगम चुनाव में महापौर पद प्रत्याशी रानी अग्रवाल के पक्ष में वोट करने के लिए सिंगरौली का दौरा किया था, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

भाजपा और कांग्रेस पार्टियों से हताश हैं लोग

स्टार प्रचारक के दौरे को लेकर कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि निगम चुनाव में देश की प्रमुख भाजपा और कांग्रेस पार्टियों से हताश सिंगरौली की जनता ने आप की रानी अग्रवाल को बतौर महापौर चुना था। इसके अलावा बीते विधानसभा चुनाव में अच्छी -खासी संख्या में वोट मिला और वह तीसरे पायदान पर रही थीं। इस बार रानी की मेहनत, स्टार प्रचारकों की अपील और जनता का मूड क्या कहता है, यह भविष्य के गर्त में है।

Related Articles

Back to top button