ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बंजारी गांव के समीप सड़क पर मिला तेंदुआ का शव

नीमच। मनासा के ग्राम बंजारी के समीप सड़क पर एक तेंदुआ मरा मिला है। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की।

कंजार्डा मनासा रोड पर मिला

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग सात बजे मनासा वन विभाग उप वन मंडल अधिकारी एसडीओ आरआर परमार को सूचना मिली के कंजार्डा मनासा रोड पर जंगल क्षेत्र के बंजारी ग्राम के समीप सड़क पर एक तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा है।

मौके पर पहुंचा दल

सूचना पर एसडीओ सहित चिकित्सक दल, जांच दल, पशु चिकित्सक दल व वन विभाग कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जांच दल ने पूरे क्षेत्र का बारीकी से जांच कर मौका मुआयना किया। वही मौके पर चिकित्सक दल द्वारा तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया।

अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

पूरी जांच के बाद देर शाम लगभग चार बजे मृत तेंदुआ का दाह संस्कार किया गया। एसडीओ परमार ने बताया कि देखने पर प्रतीत हो रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई हैं। सड़क पर अज्ञात वाहन के साथ रगड़ने से उसका आधा हिस्सा क्षत-विक्षत हो गया। वन विभाग अधिकारी ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button