ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

अवहेलना करने पर होगी कार्रवाई; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

रेवाड़ी: भारी वाहनों व सर्दी में कोहरे के कारण होने वाले सड़क हादसों को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाईवे पर चलने वाले ट्रक, बस व अन्य भारी वाहनों को पूरी तरह बाईं और चलने की सख्त हिदायत जारी की गई है। इसको लेकर रेवाड़ी पुलिस भी पूरी तरह सतर्क हो गई है।एसपी राजेश कुमार ने भारी वाहन चालकों से इन हिदायतों को सख्ती से पालन करने की अपील की है, साथ ही एसपी ने सभी थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कि वे भारी वाहनों के चालकों को यातायात के नियमों बारे जागरूक करें और नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।एसपी ने कहा कि सड़कों पर ट्रकों, बसों व अन्य भारी वाहनों द्वारा बार-बार लेन बदलने, सड़क के बीचों बीच चलने और कहीं पर भी वाहन खड़ा कर देने की वजह से आए दिन सड़क हादसों की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में सरकार ने इन हादसों को रोकने के लिए भारी वाहनों को बाईं ओर चलने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इन आदेशों को लेकर भारी वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है।फिर भी कोई वाहन चालक अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया जाएगा। सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों की पालना करना बेहद जरुरी है। चालकों को यातायात नियमों बारे जानकारी देने को लेकर भी रेवाड़ी पुलिस द्वारा समय–समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।उन्होंने भारी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी ही लेन में गाड़ी चलाएं और वाहनों के साथ ओवरटेक करने से बचें, क्योंकि अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं के पीछे से लेन बदलने या ओवरटेक की वजह पाया गया है। इसलिए ट्रैफिक नियमों की पालना करके खुद को और दूसरों को सुरक्षित करें। सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और भारी वाहनों को बाईं लेन में चलाएं, इनकी उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button