ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

केजरीवाल ED के समक्ष पेश नहीं होंगे, करेंगे चुनाव प्रचार

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश नहीं होंगे और वह चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश जाएंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) के सूत्रों ने वीरवार को यह जानकारी दी।

पार्टी के एक सूत्र ने बताया, ‘‘वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जाएंगे जहां वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक रोडशो में हिस्सा लेंगे। वह कुछ देर में मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे।” प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाला से संबंधित धन शोधन के मामले में पूछताछ के लिए समन किया है। उन्हें वीरवार को पूर्वाह्न 11 बजे जांच एजेंसी के दिल्ली कार्यालय में पेश होना था।

 केजरीवाल ने वीरवार को ईडी को पत्र लिखकर जांच एजेंसी से उन्हें पूछताछ के लिए भेजा गया नोटिस वापस लेने की मांग की और दावा किया कि यह ‘‘अवैध और राजनीति से प्रेरित” है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के कार्यालय (CMO) ने ईडी के नोटिस के जवाब में कहा कि केजरीवाल ने इसे ‘‘अवैध और राजनीति से प्रेरित” तथा चुनावी राज्यों में चुनाव प्रचार से रोकने के इरादे से किया गया प्रयास बताया है। केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि यह नोटिस उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारे पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button