ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खेत में किसान गिरा, यह है मौत का कारण

बालाघाट। लालबर्रा के ग्राम सूरजाटोला के 60 वर्षीय किसान की कीटनाशक दवा के संपर्क में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई को पूर्ण किया है। बुधवार को चिकित्सक व परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

खेत में कर रहा था कीटनाशक का छिड़काव

नंदकिशोर पिता जीवनलाल दशहरे 60 वर्ष सूरजाटोला निवासी खेती किसानी कर रहे थे। खेत में दवा के छिड़काव के दौरान कीटनाशक दवा के संपर्क में आ गए जिससे वह बेहोश हो गए। परिजनों ने देख एबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

स्थिति गंभीर होने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर गए

जिला अस्पताल में उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को विवेचना में लिया और फिर शव को जिला अस्पताल में लाया गया, यहां बुधवार को अग्रिम कार्रवाई को पूर्ण किया गया है।

Related Articles

Back to top button