ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

तीन तारीख को फिर बनेगी भाजपा सरकार, उसके बाद मनाएंगे राज्य का स्थापना दिवस : शिवराज

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्य के स्थापना दिवस पर कहा कि अभी आदर्श आचार संहिता के कारण स्थापना दिवस समारोह आयोजित नहीं किया जा सकता, लेकिन आगामी तीन दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद धूमधाम से राज्य का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा।

बनेगी भाजपा की सरकार

चौहान ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हर साल आनंद और उत्साह से राज्य का स्थापना दिवस समारोह मनाने की परंपरा भाजपा सरकार ने शुरु की, लेकिन इस बार आचार संहिता के कारण स्थापना दिवस का शासकीय तौर पर आयोजन नहीं कर पा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा की सरकार बनेगी और फिर तिथि निश्चित कर धूमधाम से स्थापना दिवस समारोह मनाएंगे।

उन्होंने कहा कि समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का आगे का रोडमैप तैयार कर उस पर चलने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि 68 वर्ष में प्रदेश ने प्रगति की लंबी मंजिल तय की है। 2003 में भाजपा ने शासन संभाला था, तब की स्थितियों के बाद से राज्य में आमूलचूल परिवर्तन आया है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम हो रहा है। पर्यटन लगातार बढ़ रहा है। शहरों में प्रगति और विकास के साथ स्वच्छता में भी प्रदेश नंबर एक पर है। सांस्कृतिक पुनरुत्थान भी प्रदेश में लगातार हो रहा है।

महाकाल लोक, एकात्म धाम, हनुमान लोग, देवी लोक जैसे बहुत से स्मारक बनाए हैं। प्रदेश तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य के 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जानते हैं कि एक समय में मध्यप्रदेश को बीमारू कहा जाता था, पर आज हम समृद्ध और विकसित राज्यों की पांत में खड़े हैं। राज्य को अभी आगे की ओर ले जाना है। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि प्रदेश को ऐसे हाथों में ना सौंपें, जो यहां की तबाही और बर्बादी के जिम्मेदार थे। जिन्होंने राज्य को अंधेरों और गड्ढों, भ्रष्टाचार और घोटालों का प्रदेश बना दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से प्रदेश को बचाना है।

Related Articles

Back to top button