ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
टेक्नोलॉजी

केवल प्रीमियम यूजर्स को मिलेगा यूट्यूब पर 4K वीडियोज देखने का विकल्प

अगर आप यूट्यूब वीडियोज बड़ी स्क्रीन पर देखने वालों में से हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। अब प्लेटफॉर्म पर 4K वीडियोज देखने का विकल्प सभी यूजर्स को नहीं मिलेगा और इसे केवल यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए सीमित किया जा रहा है। बाकी यूजर्स को 4K या इससे बेहतर क्वॉलिटी में वीडियो नहीं दिखाए जाएंगे।यूट्यूब प्रीमियम सेवा की मदद से सब्सक्राइबर्स को ऐड-फ्री वीडियोज देखने और बैकग्राउंड में वीजियोज प्ले करने जैसे विकल्प मिल जाते हैं। इसके अलावा उन्हें फ्री यूट्यूब प्रीमियम म्यूजिक का फायदा भी मिलता है और वे यूट्यूब वीडियोज ऑफलाइन देखने के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।एक रेडिट पोस्ट में सामने आया है कि यूट्यूब 4K वीडियो प्लेबैक की टेस्टिंग अपने प्रीमियम प्लान के साथ कर रहा है। इसका मतलब है कि केवल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूट्यूब यूजर्स की 4K  या इससे बेहतर रेजॉल्यूशन में वीडियोज देख पाएंगे।

Related Articles

Back to top button