ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

प्रोटोकाल अफसर शामल दास पर गिरी गाज, ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर सस्पेंड

चंडीगढ़: स्पेंशन ऑर्डर में शामल दास से सभी प्रशासिनक पावर वापस ले लिए गए हैं।दुबई टूर के दौरान CM मनोहर लाल खट्‌टर के पासपोर्ट भूलने के मामले में बड़ी कार्रवाई सरकार की ओर से की गई है। इस मामले में प्रोटोकाल अफसर शामल दास के द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरती गई। अंडर सेक्रेटरी कृष्ण कुमार ने इस मामले में प्रोटोकाल अफसर को सस्पेंड कर दिया है।सस्पेंशन लेटर।हरियाणा भवन में थी तैनातीसस्पेंड प्रोटोकाल अफसर शामलदास हरियाणा भवन नई दिल्ली में तैनात था। सस्पेंशन ऑर्डर में शामल दास से सभी प्रशासिनक पावर वापस ले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा हाल ही की दुबई विज़िट पर पासपोर्ट ले जाने में हुई लापरवाही पर सरकार की ओर से यह कार्रवाई की गई है।क्या था मामलाहरियाणा के CM मनोहर लाल अपने दुबई दौरे पर पासपोर्ट भूल गए थे। दुबई से लौटने के बाद CM ने इस पर सफाई दी थी। पंचकूला के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मेरे पासपोर्ट भूलने की खूब किस्से कहानियां मीडिया में छपे। इन किस्सों को पढ़कर मुझे बहुत मजा आया।इकॉनामी क्लास में करना पड़ा सफरमुख्यमंत्री ने कहा चार लोग साथ में गए थे। पहले मेरी टिकट बिजनेस क्लास की थी। बाद में रद्द होने पर इकॉनामी क्लास में 3:50 घंटे का सफर किया। इससे कुछ लोग हैरान हैं कि मुख्यमंत्री होकर भी आप इकॉनामी क्लास में सफर करते हैं।फिर से दुबई टूर पर CMहरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर दुबई टूर पर निकल गए हैं। इस बार वह इन्वेस्टर्स की तलाश में गए हैं। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में 1,070 एकड़ की ग्लोबल सिटी में बसाने का प्रोजेक्ट बनाया है। जिसके भीतर सिंगापुर की तर्ज पर 5 शहर बसाए जाएंगे। CM इन्हीं की दुबई में प्रमोशन करेंगे। CM मनोहर लाल खट्‌टर रविवार रात को दुबई रवाना हुए। वहां वे 3 और 4 अक्टूबर तक रहेंगे।

Related Articles

Back to top button