ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

बीटेक की छात्रा के साथ लूट करने वाला दूसरा बदमाश मुठभेड़ में ढेर

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बीटेक की छात्रा कीर्ति सिंह से मोबाइल लूटने वाले दूसरे आरोपी को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बीती देर रात हुए एनकाउंटर में आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू की मौत हो गई। मसूरी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर हुए एनकाउंटर में वो घायल हो गया था जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी के साथ हुई इस मुठभेड़ में  एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि गाजियाबाद में एक ऑटो रिक्शा में जा रही कॉलेज की एक छात्रा से उसका फोन छीनने के प्रयास में बदमाशों ने उसे रिक्शा से बाहर खींच लिया जिससे वह गिरकर घायल हो गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई है। यह घटना शुक्रवार को मसूरी थानाक्षेत्र में घटी और पुलिस ने शनिवार शाम एक मुठभेड़ के बाद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया।

जानिए, क्या कहना है कि पुलिस उपायुक्त विवेक चंद यादव का?
पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद यादव ने  बताया कि कंप्यूटर साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा कीर्ति सिंह घटना के समय अपने कॉलेज से वापस घर जा रही थी। मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उसका फोन छीनने का प्रयास किया और चलती ऑटो रिक्शा से उसे बाहर खींच लिया। उन्होंने बताया कि छात्रा वाहन से गिरकर डिवाइडर से टकरा गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मुठभेड़ कर एक आरोपी को पहले ही कर लिया था गिरफ्तार
इस बीच, पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार बदमाशों का पता लगाया और एक मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी बोबिल उर्फ बलबीर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त मुठभेड़ में बलबीर के पैर में गोली लगी है, वहीं मोटरसाइकिल चला रहा उसका साथी घटनास्थल से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button