ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में निर्दलीय प्रत्याशी गधे पर बैठकर नामांकन दाखिल करने पहुंचा

बुरहानपुर। आपने चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने के लिए अपने समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए देखा होगा। इधर बुरहानपुर में एक निर्दलीय प्रत्याशी गधे पर बैठकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। हिंदू संगठन के पदाधिकारी और निर्दलीय उम्मीदवार ठाकुर प्रियंक सिंह गधे पर बैठकर रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय पर पहुंचे।

प्रियंक ने कहा कि सभी राजनीतिक दल परिवारवाद का शिकार हो गए है और जनता को गधा बना रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने गधे पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने का फैसला लिया।

भाजपा की ओर से अर्चना चिटनिस ने भरा नामांकन

बुरहानपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस भी नामांकन फार्म जमा करने रिटर्निंग आफिसर कार्यालय पहुंच गई है। उनके साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी पहुंचे।

हर्षवर्धन सिंह चौहान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा

बुरहानपुर में भाजपा के बागी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन फार्म जमा किया है। नामांकन दाखिले से पहले हर्षवर्धन ने कहा कि ना तो उनके पिताजी ने जाति और समाज की राजनीति की और ना ही वे इस तरह की राजनीति करेंगे।

वह हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व सांसद ठाकुर शिवकुमार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह शेर की भाभी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Back to top button