ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख आई सामने, PM मोदी के निमंत्रण स्वीकार करने पर जानिए क्या बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह भगवान राम के करोड़ों भक्तों की भावनाओं को प्रतिबिंबित करेगा। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उन्हें श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए बुधवार को आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम अगले वर्ष 22 जनवरी को होने की उम्मीद है।

सीएम योगी ने प्रसन्नता जताते हुए किया यह ट्वीट
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रसन्नता जताते हुए इसे करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं का सम्मान करार दिया।आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “ सनातन आस्था के अवलंब प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्‍या धाम में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के फलस्वरूप श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का उल्‍लास, आह्लाद, गौरव एवं आत्मसंतोष का चिरप्रतीक्षित आयोजन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों से कोटि-कोटि रामभक्तों की भावनाओं का प्रतिबिंब बनेगा। जय-जय सीता राम!”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को शामिल किए बिना उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शिकस्त नहीं दी जा सकती है। कृष्णम ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा,”मेरा विचार है कि बहनजी मायावती) उत्तर प्रदेश में ऐसी नेता हैं, जो 18 से 22 प्रतिशत वोटों को प्रभावित करने में सक्षम हैं। अगर बहनजी के बिना ‘इंडिया’ गठबंधन बनता है, तो इसे ‘महागठबंधन’ कहने का कोई औचित्य नहीं है।”

Related Articles

Back to top button