ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

टाटा समुह प्रमुख कुमार मंगलम ने किए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन

ओंकारेश्वर। देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति टाटा समूह प्रमुख भाई कुमार मंगलम ने मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन किए। ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन व अभिषेक करवाया। इसके बाद श्रीजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी राव देवेंद्र सिंह ने रुद्राक्ष की माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। उद्योगपति मंगलम ज्योतिर्लिंग दर्शन पश्चात महाकाल उज्जैन के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर स्वागत किया।

चल समारोह का साथ हुआ माता प्रतिमाओं का विसर्जन

मंगलवार को चल समारोह के साथ माता प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे गांव में सार्वजनिक रूप से स्थापित की गई माता प्रतिमाएं डोंगरगांव मार्ग स्थित पुलिस चौकी के सामने एकत्रित हुई। यहां से ढोल धमाके, डीजे की धुन और पटाखों की गूंज के साथ चल समारोह की शुरुआत हुई। भजनों पर पुरुष, महिलाएं, युवक, युवतियों सहित बच्चे भी जानकर थिरके। चल समारोह को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी। गांव के जगह जगह माता प्रतिमाओं का ग्रामीणों ने दर्शन पूजन भी किया।

Related Articles

Back to top button