ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली में क्रेन की टक्कर से गिरा फुटओवर ब्रिज, बाल-बाल बची लोगों की जान

नयी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक मालवाहक ट्रक पर ले जाई जा रही क्रेन की चपेट में आने से एक फुट ओवर ब्रिज आंशिक रूप से ढह गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है ।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रविवार देर रात तब हुई जब ट्रक क्रेन को अक्षरधाम मंदिर क्षेत्र से बुराड़ी लेकर जा रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जब ट्रक ललिता पार्क के पास पुस्ता रोड पर पहुंचा, तो क्रेन का एक हिस्सा फुट ओवर-ब्रिज से टकरा गया, जिससे वह आंशिक रूप से ढह गया। उन्होंने कहा, ‘‘ट्रक चालक फुट ओवर-ब्रिज की ऊंचाई का आकलन नहीं कर सका।

शुक्र है कि न तो पुल पर कोई था और न ही उसके नीचे कोई था । चालक की पहचान नीरज कुमार (28) के रूप में की गयी है ।” अधिकारी ने बताया कि ट्रक रुकने से पहले, ओवर-ब्रिज के ढह चुके हिस्से को कुछ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया, और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया है।

Related Articles

Back to top button