ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सड़क हादसे में बाइक का पेट्रोल टैंक फटने से जिंदा जला किशोर, मौके पर ही दर्दनाक मौत

ग्वालियर। ग्वालियर के बिजौली इलाके में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे के बाद जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने पिता को लेने के लिए बाइक से जा रहा था तभी सड़क पर खड़े टैंकर से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक टकराते ही बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया, इसके बाद स्पार्किंग हुई और आग लग गई। किशोर आग लगने से जिंदा जल गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसके सिर में भी गंभीर चोट लगी थी। बिजौली थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर-टैंकर चालक पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

ये है घटनाक्रम

बिजौली स्थित ककरारी गांव में रहने वाला विकास पुत्र सत्यभान गुर्जर उम्र 16 वर्ष दसवीं का छात्र था। उसके पिता किसी काम से ग्वालियर आए थे। उसके पिता मुरार में थे। पिता ने विकास को फोन किया और मुरार से ले जाने के लिए कहा। वह अपने पिता को लेने के लिए बाइक से घर से निकला। वह जैसे ही चितौरा रोड स्थित ग्राम बिल्हेटी के पुल के पास पहुंचा तो मोड़ पर ट्रैक्टर रखा हुआ था। ट्रैक्टर के पीछे टैंकर लगा हुआ था।

बाइक अनियंत्रित हो गई और अंधेरा होने की वजह से बाइक टैंकर से टकरा गई। टैंकर से बाइक टकराते ही छात्र गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। बाइक का पेट्रोल टैंक भी फट गया फिर आग लग गई। छात्र की जिंदा जलने से मौत हो गई। यहां से कुछ देर बाद लोग गुजरे, इन लोगों की नजर पड़ी। तब पुलिस को सूचना दी गई लेकिन छात्र की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

अंधेरे में नजर नहीं आया टैंकर और बुझ गया घर का चिराग

जिस टैंकर से बाइक टकराई, वह सड़क पर खड़ा था। यहां सड़क पर अंधेरा था। टैंकर में न नंबर था न ही रिफ्लेक्टर लगा था, जिससे टैंकर दूर से नजर आ सके। रात को जब विकास अपनी बाइक से गुजरा तो टैंकर नजर नहीं आया और यह हादसा हो गया। सत्यभान के घर का चिराग बुझ गया। इस हादसे के बाद पूरा परिवार बेसुध हो गया।

बाइक टैंकर से टकराई, इसके बाद पेट्रोल टैंक फट गया। इस हादसे में छात्र और बाइक जल गए। हादसे में छात्र की मौत हो गई है। एफआइआर दर्ज कर ली है। टैंकर पर नंबर नहीं है, चेसिस नंबर के आधार पर टैंकर मालिक की पहचान की जा रही है।

मनीष धाकड़, थाना प्रभारी बिजौली

Related Articles

Back to top button